मोतिहारी में दिल्ली से लौटे युवक की डेंगू से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद मृतक के घर जुटे ग्रामीण और परिजन

पूर्वी चंपारण के पताही में दिल्ली से मजदूरी कर लौटे 26 वर्षीय युवक की डेंगू से मौत हो गई. युवक अपने गरीब परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. आर्थिक तंगी के कारण बेहतर इलाज नहीं हो सका.

विज्ञापन

पताही (मोतिहारी) से विकास कुमार सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव में 26 वर्षीय युवक की डेंगू से मौत हो गई. युवक दिल्ली में मजदूरी करता था, जहां वह डेंगू की चपेट में आ गया था. उसकी मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी सदर अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दिल्ली में डेंगू होने के बाद लौटा था गांव

मृतक की पहचान पंचगछिया गांव निवासी परमेश मुखिया (26) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, दिल्ली में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि होने के बाद वह अपने गांव लौट आया था. गांव आने के बाद वह एक निजी चिकित्सक से इलाज करा रहा था. इसी दौरान उसकी मौत हो गई.

परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था

ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि परमेश गरीब परिवार से था और घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. परिवार में वृद्ध माता-पिता, एक छोटा भाई और एक बहन हैं. परिजनों का आरोप है कि आर्थिक तंगी के कारण उसका बेहतर इलाज नहीं हो सका.

युवक की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

सीएचसी में इलाज के लिए नहीं पहुंचा था मरीज

प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर बैठा ने बताया कि पंचगछिया गांव में डेंगू से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक दिल्ली में मजदूरी के दौरान डेंगू से संक्रमित हुआ था और गांव लौटने के बाद निजी चिकित्सक से इलाज करा रहा था.

उन्होंने बताया कि मृतक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज के लिए नहीं आया था.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन