पूर्वी चंपारण में 5.67 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ, हर महीने मिल रहे 1100 रुपये

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

पूर्वी चंपारण जिले में 5.67 लाख से अधिक लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है. प्रतिमाह 1100 रुपये की राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को आर्थिक संबल मिला है.

विज्ञापन

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले में सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ा सहारा बन रही है. जिले में कुल 5,67,546 लाभुक इस योजना से जुड़े हैं. इनमें बुजुर्ग, विधवा महिलाएं और दिव्यांगजन शामिल हैं. योजना के तहत प्रत्येक लाभुक के बैंक खाते में प्रतिमाह 1100 रुपये की पेंशन राशि सीधे भेजी जा रही है.

5.67 लाख लाभुकों को मिल रहा योजना का लाभ

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 5,67,546 पात्र लाभुकों को नियमित रूप से पेंशन का लाभ मिल रहा है. डिजिटल भुगतान व्यवस्था लागू होने से लाभार्थियों को राशि सीधे बैंक खाते में मिल रही है. इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनी है.

हर महीने मिलते हैं 1100 रुपये

योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभुक को प्रतिमाह 1100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक अक्षय कुमार ने बताया कि लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है.

बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों को मिल रहा सहारा

वृद्धावस्था पेंशन से बुजुर्गों को आर्थिक संबल मिला है. वहीं विधवा महिलाओं को दैनिक जरूरतों और बच्चों के पालन-पोषण में सहायता मिल रही है. दिव्यांगजनों को भी दवा, पोषण और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है. इससे उनके आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि हुई है.

योजना को और सरल बनाने पर जोर

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सरकार का उद्देश्य योजना को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित न रहे.

यह भी पढ़ें: मोतीझील में फिर चलेगा बुलडोजर, एक सप्ताह में शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान


विज्ञापन
Intejarul Haq

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन