बिहार पुलिस परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, 12 जुलाई को चलेंगी 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण सुविधा की घोषणा की है. 12 जुलाई को परीक्षा के मद्देनज़र 8 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. रेलवे ने भीड़ नियंत्रण के लिए भी अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

Motihari News: पूर्व मध्य रेलवे ने 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट परीक्षा को देखते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 8 जोड़ी एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. रेलवे प्रशासन ने परीक्षा के दौरान संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती का भी निर्णय लिया है. वापसी यात्रा को ध्यान में रखते हुए भी विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है.

12 जुलाई को इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 03213 बेतिया से सीवान, 03214 दरभंगा से बरौनी, 03215 मधुबनी से हाजीपुर, 03216 मुजफ्फरपुर से सीवान, 03217 समस्तीपुर से सीवान, 03218 सुपौल से मधुबनी, 03219 सीतामढ़ी से बेतिया तथा 03220 मुजफ्फरपुर से बेतिया के बीच संचालित की जाएगी. सभी ट्रेनें दोपहर 2 बजे अपने-अपने प्रारंभिक स्टेशनों से रवाना होंगी.

भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था

रेलवे प्रशासन ने सभी प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों की तैनाती के निर्देश दिए हैं. यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की जाएगी.

परीक्षा के बाद भी मिलेगी सुविधा

रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 03213, 03216 और 03217 के रैक सीवान पहुंचने के बाद खाली अथवा स्पेशल ट्रेन के रूप में पटना की ओर रवाना किए जाएंगे, ताकि वापसी के दौरान भी परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 22 हजार लोगों की स्क्रीनिंग, 14 अगस्त तक चलेगी विशेष स्क्रीनिंग


विज्ञापन
Amresh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Amresh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन