मोतिहारी में छात्रावास की समस्याओं पर डीएम सख्त, भोजन-सफाई और पानी की व्यवस्था सुधारने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का उदघाटन करते डीएम व सीएस

मोतिहारी में विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए 'विद्यार्थी सहयोग शिविर पोर्टल' का शुभारंभ किया गया. डीएम ने छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी. विद्यार्थियों और छात्रावास में रहने वाले छात्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार के ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर पोर्टल’ का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया. मंगलवार को आरोग्य भवन, जिला स्वास्थ्य समिति परिसर सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम सौरभ सुमन यादव एवं सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान एएनएमएम/जीएनएम छात्र-छात्राओं से पठन-पाठन, छात्रावास की सुविधाओं और अन्य समस्याओं की जानकारी ली गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

भोजन की गुणवत्ता से लेकर साफ-सफाई तक की शिकायत

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने छात्रावास में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पानी और शौचालय जैसी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया.

छात्राओं ने भी छात्रावास में कुछ मूलभूत सुविधाओं के अभाव की शिकायत की. मेस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाना बनाने वाले कर्मियों की स्वच्छता को लेकर भी छात्रों ने अपनी परेशानी रखी.

शिकायतों पर डीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

उन्होंने छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सामने आयी समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने को कहा.

वाटर प्यूरिफायर, चापाकल और जनरेटर लगाने का निर्देश

छात्रावासों में पानी की बेहतर व्यवस्था के लिए वाटर प्यूरिफायर मशीन लगाने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा पुरुष और महिला छात्रावास में एक-एक चापाकल लगाने तथा जनरेटर की व्यवस्था करने को भी कहा गया.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी: मां-बाप ने डेढ़ लाख में नवजात को बेचा, आशा कार्यकर्ता समेत पांच गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन