मौलाना आजाद की विरासत से वर्तमान तक, मोतिहारी में 22 नवंबर को होगा बड़ा कांफ्रेंस

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने को ले आयोजित बैठक में एम एल सी सह अल्पसंख्यक कल्याण समिति के चयरमैन

मोतिहारी के टाउन हॉल मैदान में 22 नवंबर को मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में 'मौलाना आजाद की राजनीति और वर्तमान मुसलमान' विषय पर एक भव्य कांफ्रेंस का आयोजन होगा. शिक्षा, संगठन और संघर्ष पर जोर देते हुए, आयोजक समुदाय को जागरूकता और अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी. इमाम-उल-हिंद मौलाना अबुल कलाम आजाद के यौम-ए-पैदाइश (राष्ट्रीय शिक्षा दिवस) के अवसर पर आगामी 22 नवंबर को मोतिहारी के ऐतिहासिक टाउन हॉल मैदान में एक दिवसीय विशाल कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा. ‘मौलाना आजाद की राजनीति और वर्तमान मुसलमान’ विषय पर होने वाले इस कांफ्रेंस की तैयारियों को लेकर सोमवार को रहमानिया मेडिकल सेंटर में स्वागत समिति की बैठक हुई. बैठक में आयोजन की तैयारियों और लोगों की भागीदारी को लेकर चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षा, संगठन और संघर्ष पर दिया जोर

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. तबरेज अजीज ने कहा कि शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से ही अपने अधिकारों का संरक्षण संभव है. उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक हालात में समुदाय के लोगों को शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रति गंभीरता से काम करने की जरूरत है.

मौलाना आजाद के योगदान को याद करने की अपील

एमएलसी डॉ. खालिद अनवर ने स्वतंत्रता संग्राम में महापुरुषों के योगदान को याद किया. उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, पंडित जवाहरलाल नेहरू और मौलाना अबुल कलाम आजाद के योगदान का उल्लेख किया.

उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और उनके त्याग को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है. उन्होंने जिले के बुद्धिजीवियों, युवाओं और आम लोगों से 22 नवंबर को टाउन हॉल मैदान पहुंचकर कांफ्रेंस को सफल बनाने की अपील की.

मदरसा अंजुमन इस्लामिया का भी किया निरीक्षण

कांफ्रेंस की तैयारियों के दौरान डॉ. अनवर ने मदरसा अंजुमन इस्लामिया का भी निरीक्षण किया. उन्होंने मदरसा के प्राचार्य मोहम्मद अरशद समेत शिक्षकों से मुलाकात कर संस्थान की स्थिति, समस्याओं और समाधान पर चर्चा की.

उन्होंने कहा कि मदरसा अंजुमन इस्लामिया का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है और यहां लंबे समय से शिक्षा दी जाती रही है. इसे फिर से सुदृढ़ और सुविधासंपन्न बनाने की आवश्यकता है.

बैठक में कई लोग रहे मौजूद

बैठक में डॉ. परवेज अजीज, डॉ. मोबीन हाशमी, जिप सदस्य ई. तौसीफुर्रहमान, पूर्व जिप सदस्य यहया खान उर्फ नारंगी खां, अनवर आलम अंसारी, जदयू नेता संजय पटेल, मोहम्मद असदुल्लाह, भाजपा प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, जिला अवकाफ कमेटी के जिलाध्यक्ष सैयद मोबीन अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे.

मदरसा निरीक्षण के दौरान प्राचार्य मोहम्मद अरशद, पूर्व प्राचार्य कारी जलालुद्दीन कासमी, मुफ्ती रेयाज अहमद, मदरसा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद मशकूर, जमील अहमद सैफी, हीरा खां और मोहम्मद अमानुल्लाहा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: आजादी के दशकों बाद भी खाट ही बनी एंबुलेंस, दोन की इस तस्वीर ने खोल दी विकास की जमीनी हकीकत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन