मोतिहारी: रामगढ़वा में मोटर पंप और चापाकल चोरी मामले में चार गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
रामगढ़वा पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों से मोटर पंप और चापाकल की चोरी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का एक मोटर पंप और चापाकल का हेड भी बरामद किया गया है. पुलिस दूसरे चोरी हुए मोटर पंप की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है.
Motihari News: रामगढ़वा. स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के मनना गांव से मोटर पंप तथा विशम्भरापुर गांव से चापाकल का हेड चोरी करने के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी का एक मोटर पंप और चापाकल का एक हेड भी बरामद किया है. मामले में पुलिस दूसरे मोटर पंप की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है.
आपके शहर में
Ramgarhwa News: चापाकल चोरी करते ग्रामीणों ने पकड़ा
विशम्भरापुर गांव में चापाकल का हेड चोरी करते समय ग्रामीणों ने आरोपितों को रंगेहाथ पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पूछताछ के दौरान आरोपितों ने मनना गांव से मोटर पंप चोरी करने की बात स्वीकार की. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए मोटर पंपों में से एक बरामद कर लिया.
खेत से चोरी हुए थे दो मोटर पंप
बताया जाता है कि मनना गांव निवासी परवेज आलम के खेत में पटवन के लिए रखे दो मोटर पंप 21 अगस्त की रात चोरी हो गए थे. अगले दिन विशम्भरापुर गांव में चापाकल का हेड चोरी करते समय आरोपितों के पकड़े जाने के बाद मामले का खुलासा हुआ.
पुलिस दूसरे चोरी हुए मोटर पंप की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
चार आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजे गए
प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में विशम्भरापुर निवासी आफताब आलम का पुत्र वसीम आलम, अनिल प्रसाद का पुत्र अमन कुमार, चंद्रिका पासवान का पुत्र राकेश कुमार तथा मनशोक पासवान का पुत्र श्रवण कुमार शामिल हैं.
मामले में थाना कांड संख्या 407/26 दर्ज कर चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें: सस्ता नारियल पानी देने का झांसा, कारोबारी से साइबर अपराधियों ने ठगे 2.10 लाख रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए