Motihari: गाड़ियों से डीजल कटिंग करते दो धराए, एक फरार
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 07 Oct 2025 4:52 PM
पुलिस ने दुबौली बांध के समीप से गाड़ियों से डीजल कटिंग (चोरी) करते दो चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक भागने में सफल रहा.
Motihari: डुमरियाघाट. पुलिस ने दुबौली बांध के समीप से गाड़ियों से डीजल कटिंग (चोरी) करते दो चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक भागने में सफल रहा. वही मौके से भारी मात्रा में डीजल बरामद किया है. पकड़ा गया डीजल व्यक्ति रंजन यादव व अरुण यादव है. दोनों रामपुर खजुरिया पंचायत के निवासी है. थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान सूचना मिली कि नेशनल हाईवे सड़क पर गाड़ी से डीजल की कटिंग हो रही है, जिसपर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उस स्थल पर गई. जहां पुलिस ने तीन गैलन में रखा 80 लीटर डीजल बरामद किया. वही मौके से पुलिस ने उपरोक्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. वही एक तीसरा व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. भाग निकला चोर विवेक कुमार है. वह भी रामपुर खजुरिया पंचायत का निवासी है. मामले में पुलिस ने पकड़े गए दो व्यक्तियों समेत भाग निकले तीसरे व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज किया है. वही डीजल को जब्त कर पकड़े गए दो व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










