चकिया: घंघटी माई स्थान के पास सड़क पर गिरा विशाल पेड़, आधे घंटे तक केसरिया रोड रहा जाम

Updated:
विज्ञापन
चकिया: पेड़ गिरा, मार्ग बाधित, एक घायल

AI जेनरेटेड इमेज

चकिया नगर परिषद क्षेत्र में घंघटी माई स्थान के पास सड़क पर एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया, जिससे चकिया-केसरिया मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. इस हादसे में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया, हालांकि जानमाल के बड़े नुकसान से बचा जा सका.

विज्ञापन

Chakia News: चकिया नगर परिषद क्षेत्र के घंघटी माई स्थान के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया. इससे चकिया-केसरिया मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया. सड़क पर पेड़ गिरने से चारपहिया और बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई, जबकि किनारे से केवल दोपहिया वाहन ही किसी तरह निकल सके. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, हालांकि एक बाइक सवार युवक घायल हो गया.

पेड़ गिरते ही असंतुलित हुआ बाइक सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान एक बाइक सवार युवक पेड़ गिरते देख घबरा गया और असंतुलित होकर गिर पड़ा. युवक के कंधे और गर्दन में चोट आई है. घायल युवक ने बताया कि उसने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अचानक पेड़ गिरने से संतुलन बिगड़ गया. लोगों ने बताया कि युवक हेलमेट पहने हुए था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात

पेड़ गिरने के कारण चकिया-केसरिया मार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा. सड़क पूरी तरह अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई. सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ को सड़क के किनारे हटाया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका.

श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए अहम है यह मार्ग

घंघटी माई स्थान के पास से गुजरने वाला चकिया-केसरिया मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है. इसी रास्ते से केसरिया, कल्याणपुर समेत कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में आवागमन करते हैं. ऐसे में सड़क पर पेड़ गिरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

खतरनाक पेड़ों को हटाने की उठी मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे कई पुराने और बड़े पेड़ झुकी हुई स्थिति में हैं. बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान इनकी शाखाएं अक्सर टकराती रहती हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. लोगों ने स्थानीय प्रशासन से ऐसे खतरनाक पेड़ों की पहचान कर उन्हें जल्द हटाने या छंटाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.

यह भी पढे़ं: विश्व मानव तस्करी निरोध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, सिविल जज बोले- संदिग्ध प्रस्तावों से रहें सतर्क


विज्ञापन
Nirmal Kumar

लेखक के बारे में

By Nirmal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन