'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पर खास होगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पर खास होगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हर घर तिरंगा अभियान 2026 की तैयारियां शुरू। 9 से 17 अगस्त तक वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

Har Ghar Tiranga: इस साल स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा-2026' महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा. केंद्र सरकार के संस्कृति व शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार यह अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक संचालित होगा. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर सभी अधीनस्थ कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों को इसके सफल आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष का विशेष जुड़ाव 

इस वर्ष का अभियान विशेष महत्व रखता है. यह राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के स्मरणोत्सव के तीसरे चरण के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना और राष्ट्रीय ध्वज के साथ भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करना है.

बिहार शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश 

शिक्षा विभाग के प्रशासन निदेशक यतेन्द्र कुमार पाल द्वारा जारी पत्र के माध्यम से सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशकों, जिला शिक्षा पदाधिकारियों और बोर्ड सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ विद्यालयों और कार्यालयों में इस महोत्सव का आयोजन सुनिश्चित कराएं.

अभियान के तहत आयोजित होने वाली मुख्य गतिविधियां

अभियान के दौरान निम्नलिखित प्रमुख गतिविधियां आयोजित की जाएंगी:

  • पोर्टल पर सेल्फी अपलोड: छात्र, शिक्षक और अभिभावक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर 'हर घर तिरंगा' पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करेंगे.
  • वंदे मातरम की पंक्तियां: तस्वीरों के साथ राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की पंक्तियां स्वचालित रूप से प्रदर्शित होंगी.
  • स्कूली असेंबली व प्रतियोगिताएं: स्कूलों में विशेष असेंबली, सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और युवा प्रतिज्ञा आयोजित होगी.
  • तिरंगा प्रदर्शनी: संस्कृति मंत्रालय द्वारा तैयार विशेष 'तिरंगा प्रदर्शनी' स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाएगी.

ये भी पढ़ेें: सुगौली विधायक राजेश गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से की मुलाकात, क्षेत्र के विकास मुद्दों पर हुई चर्चा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन