Motihari : मोतिहारी में बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों का तबादला, सात पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

Updated:
विज्ञापन
Motihari : मोतिहारी में बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों का तबादला, सात पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

जिला पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण के आदेश पर जिले में कार्यरत सात बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) का तबादला एवं कार्यभार परिवर्तन किया गया है.

विज्ञापन

मोतिहारी. जिला पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण के आदेश पर जिले में कार्यरत सात बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) का तबादला एवं कार्यभार परिवर्तन किया गया है. यह आदेश समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना के अधीन जारी पत्र के आलोक में किया गया है. जारी आदेश के अनुसार सीडीपीओ कुमुदिनी कुमारी को पिपराकोठी से राजेपुर, अनिता भारती को छौड़ादानो से पहाड़पुर, शीला कुमारी को अरेराज से संग्रामपुर, मंजू कुमारी को मेहसी से चकिया, संगीता कुमारी को अरेराज ग्रामीण से अरेराज शहरी, रंजना कुमारी को पकड़ीदयाल से घोड़ासहन तथा रंजित कुमार को हरसिद्धि से ढाका में पदस्थापित किया गया है. डीएम ने आदेश में स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण योजना की सुचारू क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है. सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 7 अगस्त 2025 को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें तथा कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभागीय योजना के संचालन में सक्रियता लाएं. जिला प्रशासन ने यह भी कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता, पोषण आहार वितरण, महिला एवं बाल कल्याण संबंधी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. स्थानांतरित पदाधिकारियों को नए क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से योजना संचालन की जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सामंत कुमार गौतम

लेखक के बारे में

By सामंत कुमार गौतम

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन