मोतिहारी में लड़की को अगवा करने का किया प्रयास, शादी नहीं करने पर गोली मारने की दी धमकी

शहर के चरखा पार्क के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक लड़की को अगवा करने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की.
मोतिहारी. शहर के चरखा पार्क के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक लड़की को अगवा करने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की. उसके कपड़े भी फाड़ दिया. लड़की पिपरा की रहने वाली है. अगरवा में रहकर पढ़ाई करती है. घटना को लेकर उसने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें अगरवा के शम्श परवेज व आकीद का आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि वह स्कूटी से चरखा पार्क के पास गयी थी. इस बीच आपाची बाइक पर सवार होकर उक्त दोनों बदमाश पहुंचे. उससे जबर्दस्ती करने लगी. जबरन स्कूटी से खींच अपहरण की नियत से बाइक पर बैठाने की कोशिश की. विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया. चींखने की आवाज पर स्थानीय लोगों पहुंचे, तबतक दोनों स्टेशन की तरफ फरार हो गये. उसने शम्श यह भी कहा है कि शादी नहीं करने पर शम्श ने गोली मारने की धमकी भी दी है. इंस्पेक्टर राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




