चंपारण के सेतु मिश्रा ने एशियाई एथलेटिक्स में जीता गोल्ड और सिल्वर, बिहार के पहले खिलाड़ी बने

Author Intejarul haq|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
चंपारण के लाल सेतु मिश्रा

चंपारण के लाल सेतु मिश्रा

पूर्वी चंपारण के उभरते एथलीट सेतु मिश्रा ने एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है. इस उपलब्धि के साथ, वह चंपारण और बिहार के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में दो पदक जीते हैं.

विज्ञापन

Asian U23 Athletics: पूर्वी चंपारण के उभरते एथलीट सेतु मिश्रा ने चीन के आडोस में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है. इस उपलब्धि के साथ वह एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाले चंपारण और बिहार के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

मिश्रित रिले में भारत को दिलाया स्वर्ण

सेतु मिश्रा भारतीय टीम के साथ 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में उतरे. पूरी टीम ने बेहतरीन तालमेल और दमदार प्रदर्शन किया, जिसके दम पर भारत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

इस जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा एक बार फिर शान से लहराया.

पुरुष रिले में भी निभाई अहम भूमिका

पुरुष 4×400 मीटर रिले के फाइनल में सेतु मिश्रा ने भारतीय टीम के लिए तीसरा लेग दौड़ा.

उन्होंने चीन के धावक को कड़ी टक्कर देते हुए भारतीय टीम की बढ़त बनाए रखी और अंतिम धावक को मजबूत स्थिति में बैटन सौंपी. टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया.

चंपारण के लिए गर्व का क्षण

सेतु मिश्रा पूर्वी चंपारण जिले के सेमरा गांव के रहने वाले हैं. उनकी इस उपलब्धि को जिले और पूरे बिहार के खेल इतिहास में बड़ी सफलता माना जा रहा है.

पूर्वी चंपारण जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण और सचिव अरविंद ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में सेतु का प्रदर्शन शानदार रहा और यह उपलब्धि चंपारण ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व की बात है.

बधाइयों का लगा तांता

सेतु मिश्रा की सफलता पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, डॉ. कुमार सौरभ, डॉ. रिचा भारद्वाज, डॉ. कमलेश कुमार, अमित सेन, रामेश्वर प्रसाद, जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार, प्रभाकर जायसवाल, दीपक कश्यप, सिद्धार्थ वर्मा, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी.

सभी ने विश्वास जताया कि सेतु मिश्रा भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर भारत और बिहार का नाम रोशन करते रहेंगे.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
Intejarul Haq

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन