Motihari: केसरिया से चोरी हुई बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

वाहन जांच के दौरान एक चोरी की बाइक के साथ एक नेपाली बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया.
Motihari: घोड़ासहन. झरौखर पुलिस ने सोमवार की रात वाहन जांच के दौरान एक चोरी की बाइक के साथ एक नेपाली बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए उक्त नेपाली बाइक चोर की पहचान नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत गौर थाना क्षेत्र के फतुहा गांव निवासी मुस्ताफा मियां के रूप में की गयी हैं. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष असलम अंसारी ने बताया कि थाना के सामने वाहन जांच के दौरान उक्त बाइक चोर बाइक लेकर नेपाल की तरफ जा रहा था. पुलिस द्वारा जब वाहन का कागजात दिखाने को कहा गया तब कोई भी कागजात नहीं प्रस्तुत कर सका. जब बाइक का सत्यापन किया गया तब उक्त बाइक वर्ष 2021 में केसरिया थाना क्षेत्र से चोरी होने की बात सामने आयी, जिसके बाद बाइक को जब्त कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार बाइक चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. साथ ही केसरिया थाना पुलिस को बाइक बरामदगी की सूचना भेज दी गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By हिमांशु कुमार
हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










