Motihari: प्रभारी बीइओ के औचक निरीक्षण से विद्यालयों में हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
Motihari: प्रभारी बीइओ के औचक निरीक्षण से विद्यालयों में हड़कंप

प्रभारी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी इन्द्रजीत कुमार दास के द्वारा किये जा रहे विद्यालयों का निरीक्षण व व्यवस्था सुधार के प्रयास से शिक्षकों में हड़कम्प मचा हुआ है.

विज्ञापन

Motihari:रामगढ़वा . प्रभारी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी इन्द्रजीत कुमार दास के द्वारा किये जा रहे विद्यालयों का निरीक्षण व व्यवस्था सुधार के प्रयास से शिक्षकों में हड़कम्प मचा हुआ है. बीइओ श्री दास ने सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बौधा व राजकीय मध्य विद्यालय धनहर का औंचक निरीक्षण किया. जिसमें यूएमएस बौधा में छात्रों की उपस्थिति पंजी के साथ मध्याह्न भोजन की पंजी रिक्त पाया गया. जबकि मध्याह्न भोजन बनाया गया था व विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों के साथ 225 बच्चे उपस्थित पाये गये. उन्होंने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना की सामग्रियों के आपूर्तिकर्ताओं को आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीएसटी नंबर, मापतौल प्रमाण पत्र, एफएसएसएआई प्रमाण पत्र व विगत तीन वर्षों के आयकर रिटर्न की सत्यापित छाया प्रति के साथ प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में जांच के लिए उपस्थित होने का निर्देश के साथ-साथ विद्यालयों में सक्रिय तदर्थ शिक्षा समितियों को निरस्त कर तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार की निकासियों पर रोक लगा दिया है तथा विद्यालय शिक्षा समिति का गठन करने का भी निर्देश दिया है. श्री दास ने बताया कि शिक्षण कार्य को बेहतर करने के साथ मध्याह्न भोजन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है. जिसकी जानकारी जिलाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों को भी दी जा रही है. निर्देशानुसार कार्यवाही की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन