रक्सौल में माहेर ममता निवास के नए भवनों का उद्घाटन, असहायों की सेवा को मिलेगा विस्तार

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड के कनना में माहेर ममता निवास के नव निर्मित भवन का हुआ उद्धाटन

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि

रक्सौल में माहेर ममता निवास परिसर में नव निर्मित चार भवनों का भव्य उद्घाटन किया गया. ये भवन गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों के लिए आश्रय बनेंगे, जिन्हें भोजन, वस्त्र, दवा और इलाज नि:शुल्क मिलेगा. संस्था 30 वर्षों से समाज सेवा में जुटी है.

विज्ञापन

Motihari News: रक्सौल प्रखंड के कनना स्थित माहेर ममता निवास परिसर में रविवार को नव निर्मित भवनों का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में एसएसबी के डीआईजी (बेतिया) हरि प्रकाश, एसएसबी कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. निशिकांत, कार्यवाहक कमांडेंट संजय रावत, रक्सौल एसडीओ मनीष कुमार, एसडीपीओ मनीष आनंद, लैंड पोर्ट प्रशासक कुमार राजीव रंजन, सब जज-1 सुष्मिता कुमारी और माहेर की संस्थापक निदेशक सिस्टर लुशी कुरियन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई. इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत किया गया और संस्था के सहयोगियों को सिस्टर लुशी कुरियन ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया.

चार नए भवनों का हुआ लोकार्पण

समारोह के दौरान सेवाधाम, ममता निवास, रोशनी निवास और अपना निवास नामक चार नए भवनों का क्रमवार उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिस्टर लुशी कुरियन ने की, जबकि संचालन माहेर के स्थानीय प्रबंधक बिरेन्द्र कुमार ने किया.

असहायों के लिए बना है सहारा

वक्ताओं ने कहा कि माहेर ममता निवास उन लोगों के लिए आश्रय स्थल है, जिनका कोई सहारा नहीं होता. संस्था गरीब, असहाय, दिव्यांग, मानसिक रूप से बीमार और बेसहारा लोगों को भोजन, वस्त्र, दवा, इलाज और रहने की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराती है. उपचार के बाद यदि परिजन मिल जाते हैं तो उन्हें परिवार से मिलाया जाता है, अन्यथा संस्था ही उनका स्थायी घर बन जाती है.

यह भी पढ़ें: गोविंदगंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

30 वर्षों से सेवा कार्य में जुटी है संस्था

सिस्टर लुशी कुरियन ने बताया कि माहेर पिछले 30 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है. वर्तमान में देश के सात राज्यों में इसकी 73 शाखाएं संचालित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य बेसहारा लोगों को सम्मानपूर्वक जीवन देना है.

कार्यक्रम के दौरान एसएसबी के डीआईजी हरि प्रकाश ने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सिस्टर लुशी कुरियन को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया. उल्लेखनीय है कि सिस्टर लुशी कुरियन को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा नारी शक्ति सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है.

बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में रक्सौल थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो, हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान, समाजसेवी महेश अग्रवाल, सर्वोत्तम गिरी, वार्ड पार्षद सोनू गुप्ता, डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता, बिमल सर्राफ, दिनेश गुप्ता, रणजीत सिंह, शिखा रंजन, पूर्णिमा भारती, पार्वती तिवारी, मीरा कुशवाहा, मीतू गुप्ता, सोनू काबरा, सरोज गिरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन