ePaper

Motihari: श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलशयात्रा

Updated at : 11 Jul 2025 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari:  श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलशयात्रा

राजपुर पंचायत के केसर कोल्ड स्टोरेज के प्रांगण से शुक्रवार को श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 1101 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली.

विज्ञापन

Motihari: कल्याणपुर. प्रखंड के राजपुर पंचायत के केसर कोल्ड स्टोरेज के प्रांगण से शुक्रवार को श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 1101 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा का नेतृत्व भाजपा लघु उद्योग के मयंकेश्वर सिंह के नेतृत्व निकाली गई. इस दौरान कन्याओं ने यह स्थल से सतर घाट से जल भरकर गाजे बाजे धोड़ा और वाहनों के काफिले के साथ पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची. भाजपा नेता श्री सिंह ने बताया की शुक्रवार को शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का कलश यात्रा निकाली गई है. शनिवार को वेदी पुजन,अन्नाधिवास एवं पुष्पाधिवास व रविवार को शुभ प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा. मौके पर त्रिपुरारी शरण महाराज, आचार्य गौतम कृष्ण महाराज, आचार्य आनंद ओझा, मोहित पाण्डेय, अवधेश मिश्र व काशी के पधारे हुए वैदिक विद्वान गण आदि भक्तगण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन