शहरवासी गांधी मैदान में आज देखेंगे सेना का पराक्रम, राज्यपाल पहुंचे मोतिहारी

Updated at : 06 Mar 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
शहरवासी गांधी मैदान में आज देखेंगे सेना का पराक्रम, राज्यपाल पहुंचे मोतिहारी

शहर के गांधी मैदान में दो दिवसीय शौर्य वेदनम उत्सव आज से शुरू होगा. कार्यक्रम में तीनों सेना शामिल होगी.

विज्ञापन

मोतिहारी. शहर के गांधी मैदान में दो दिवसीय शौर्य वेदनम उत्सव आज से शुरू होगा. कार्यक्रम में तीनों सेना शामिल होगी. जिसमें सेना के शौर्य व पराक्रम को लोग नजदीक से देखेंगे. कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के द्वारा उद्घाटन कर करेंगे. इसको लेकर महामहिम गुरुवार की शाम मोतिहारी पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गयी. बताते चले कि बिहार में यह पहली बार हो रहा है. मेजर जनरल विकास भारद्वाज ने कहा कि 7-8 मार्च को प्रतिदिन गांधी मैदान में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगा. इसमें मास मिलिट्री बैंड डिस्प्ले प्रतिदिन शाम में होगा. इस कार्यक्रम में सेना के सामर्थ्य और पराक्रम का विभिन्न तरीकों से प्रदर्शन होगा. आधुनिक मिलिट्री उपकरण को बिहार के लोग आसानी से देख सकेंगे. हमारी सेना कितनी ताकतवर है और कैसे काम करती है इसकी सीधे जानकारी मिलेगी. बताया कि 7 मार्च की सुबह 9.45 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन होगा. उसी दिन 11.45 बजे जॉब फेयर भी लगेगा. जिसके लिए रिटायर्ड फौजियों को बुलाया गया है. जॉब फेयर के लिए सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे नागरिक सशस्त्र बल से सीधा संपर्क कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन