Motihari: महागठबंधन के घोषणाओं की नकल कर रही सरकार : राजमंगल

Updated:
विज्ञापन
Motihari: महागठबंधन के घोषणाओं की नकल कर रही सरकार : राजमंगल

ओझा टोला मंदिर परिसर में सीपीआइएम के जोन कमेटी की बैठक शनिवार को जोन प्रभारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Motihari: चकिया. स्थानीय ओझा टोला मंदिर परिसर में सीपीआइएम के जोन कमेटी की बैठक शनिवार को जोन प्रभारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में युद्ध स्तर पर लग जाने का आह्वान किया गया. बूथ जीतो चुनाव जीतो कार्यक्रम पर आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजमंगल कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर मतदाता सूची में छूटे हुए नामों को शामिल कराएं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने बीस वर्षों के विकास के कार्य को मॉडल बनाकर वोट मांगने की हिम्मत नहीं है. इसलिए सरकार महागठबंधन की घोषणाओं की नकल करने में लगे हैं. बैठक में जिला सचिव मंडल सदस्य बंकिम चन्द्र दत्त, मुकेश कुमार यादव, सतीश सिंह, इम्तेयाज अहमद, ठाकुर प्रसाद, कमरूद्दीन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन