ePaper

Motihari: नदी में डूबे किशोर के शव को 20 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने किया बरामद

Updated at : 08 Oct 2025 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: नदी में डूबे किशोर के शव को 20 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने किया बरामद

शिकारगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव स्थित सिजुआ नदी की उपधारा में स्नान करने के दौरान डूबे किशोर के शव को एनडीआरएफ की टीम ने 20 घंटे बाद बुधवार को बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

Motihari: चिरैया. शिकारगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव स्थित सिजुआ नदी की उपधारा में स्नान करने के दौरान डूबे किशोर के शव को एनडीआरएफ की टीम ने 20 घंटे बाद बुधवार को बरामद कर लिया है. शिकारगंज थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है. मृतक आरिफ आलम (15) सेमरा सगरदिना गांव निवासी शेख वोजैर का पुत्र है. शव मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार वह अपने दोस्तो के साथ मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे स्नान करने उक्त नदी में गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. यह देख साथियों ने बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिला. जिसके बाद इनलोगों ने शोर मचाया. सूचना पर पहुंचे गांव के गोताखोरों ने किशोर की तलाश की लेकिन असफल रहे, जिसके बाद सीओ आराधना कुमारी की मांग पर देर शाम को पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने मोटरबोट की मदद से नदी में तलाश की, लेकिन पूरी रात तक कुछ पता नहीं चल सका. बुधवार सुबह आठ बजे लगभग 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम को डूबे हुए स्थान से कुछ ही दूरी पर किशोर आरिफ का शव मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन