आदापुर में शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारी, जलजमाव और पाइप लीकेज की समस्याओं पर हुआ मंथन

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल एमएलसी प्रतिनिधि रमेश कुमार सिंह व स्थानीय लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आदापुर प्रखंड क्षेत्र की जनसमस्याओं और आगामी शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ-साथ जलजमाव और पाइपलाइन लीकेज जैसी गंभीर समस्याओं पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

Raxaul News: आदापुर प्रखंड क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान और आगामी 5 सितंबर को प्रस्तावित शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को मूर्तियां गांव स्थित जिला परिषद सदस्य रूबी देवी के आवास पर बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एमएलसी प्रतिनिधि रमेश कुमार सिंह ने की. इस दौरान क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित करने के साथ जलजमाव, स्कूल मार्ग और पाइपलाइन लीकेज जैसी समस्याओं के स्थायी समाधान पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

5 सितंबर को सेवानिवृत्त शिक्षकों का होगा सम्मान

बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर आदापुर प्रखंड क्षेत्र के सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को भव्य समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा. एमएलसी प्रतिनिधि रमेश कुमार सिंह ने कहा कि बुजुर्गों और गुरुजनों का सम्मान करना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने के साथ स्थानीय जनसमस्याओं के प्रति आम लोगों में जागरूकता पैदा करना भी जरूरी है.

बाजार क्षेत्र में जलजमाव से लोग परेशान

बैठक में आदापुर बाजार क्षेत्र में पानी जमा होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया. ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जलजमाव के कारण आम लोगों के साथ व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

स्कूलों के पहुंच मार्ग पर भी जमा रहता है पानी

मॉडल स्कूल का दर्जा प्राप्त प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय के पहुंच मार्ग, बंशीधर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर और उससे जुड़ी सड़कों पर जलजमाव की समस्या पर भी चर्चा हुई. इससे छात्र-छात्राओं और युवाओं को आवागमन में काफी परेशानी होती है.

बैठक में इन स्थानों पर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की गई.

जलमीनार की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या

प्रखंड मुख्यालय स्थित जलमीनार से होने वाली जलापूर्ति के मुख्य पाइपों में जगह-जगह लीकेज की समस्या को भी गंभीर बताया गया. ग्रामीणों का कहना था कि पाइपलाइन में लीकेज के कारण जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है और पानी की बर्बादी भी हो रही है.

जिला स्तर के अधिकारियों से मिलकर समाधान का आश्वासन

स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जिला परिषद सदस्य रूबी देवी से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की. इस पर एमएलसी प्रतिनिधि रमेश कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को पहले ही पत्र के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है.

उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जल्द ही जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी, ताकि स्कूली बच्चों और आम जनता को राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: महिला के पास मिली 57 बोतल नेपाली शराब, फिर पुलिस ने फरार-वारंटियों पर कसा शिकंजा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन