सावन में महिलाओं का दिखेगा हुनर, रक्सौल में पहली बार सजने जा रहा खास महोत्सव
सांकेतिक तस्वीर
सावन महोत्सव के अवसर पर रक्सौल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति द्वारा रौनियार महिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन किया गया है. 23 अगस्त को रामजानकी मंदिर विवाह भवन में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता सहित कई मनोरंजक कार्यक्रम होंगे.
Raxaul News: सावन महोत्सव के अवसर पर श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति, रक्सौल इकाई की ओर से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए रौनियार महिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन किया गया है. रुचि राज गुप्ता को प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है. साथ ही 23 अगस्त को रामजानकी मंदिर विवाह भवन में सावन महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.
रुचि राज गुप्ता बनीं महिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष
समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि पूर्व में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में रौनियार बोलबम सेवा समिति के साथ महिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के गठन पर सहमति बनी थी. महिला सशक्तिकरण और समाज की महिलाओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रकोष्ठ का गठन किया गया है.
23 अगस्त को होगा सावन महोत्सव
नवनियुक्त अध्यक्ष रुचि राज गुप्ता एवं नीता गुप्ता ने बताया कि आगामी 23 अगस्त को पोस्ट रोड स्थित रामजानकी मंदिर विवाह भवन में सावन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सावन केवल भक्ति और आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, अपनत्व और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अवसर भी है.
मेहंदी प्रतियोगिता समेत होंगे कई आयोजन
सावन महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता के साथ मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी. इसके अलावा व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने वाले प्रेरक कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी.
प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को निर्णायक मंडल की ओर से सम्मानित किया जाएगा.
रौनियार समाज की महिलाएं लेंगी भाग
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में रौनियार समाज की महिलाएं भाग लेंगी. रुचि राज गुप्ता एवं नीता गुप्ता ने समाज की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की अपील की.
महिलाओं को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मंच
आयोजकों के अनुसार सावन महोत्सव महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और एक-दूसरे से जुड़ने का बेहतर अवसर देगा. सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज की महिलाओं में आपसी संवाद और सहभागिता को भी बढ़ावा मिलेगा.
यह भी पढ़ें: दवा लेने निकले थे अमरेश, रेलवे पुल के पास ट्रेन ने छीन ली जिंदगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मनोज कुमार गुप्ता
मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










