दवा लेने निकले थे अमरेश, रेलवे पुल के पास ट्रेन ने छीन ली जिंदगी

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग युवक की मौत

सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. युवक दवा लेने के लिए घर से निकला था, तभी यह हादसा हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड पर शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 34 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसा भवदेपुर रेलवे गुमटी और सीतामढ़ी स्टेशन के बीच विद्या मंदिर के पीछे रेलवे पुल के समीप हुआ. मृतक की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के पिपरा विशनपुर गांव निवासी शिवशंकर राय के पुत्र अमरेश कुमार के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेलवे पुल के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक

परिजनों के अनुसार अमरेश कुमार इलाज के सिलसिले में अपने ससुराल बसवरिया आए हुए थे. शनिवार सुबह वह घर से दवा लेने के लिए निकले थे. इसी दौरान रेलवे पुल के समीप वह ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

परिजनों को मिली हादसे की सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर पहुंचे. वहां शव देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया.

जीआरपी थानाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पहले से दिव्यांग थे अमरेश कुमार

पुलिस के अनुसार अमरेश कुमार पहले से दिव्यांग थे और उनका एक पैर आर्टिफिशियल था. हादसे की खबर के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: मां जानकी की जन्मभूमि पहुंचकर भावविभोर हुए मुख्य चुनाव आयुक्त, बोले- बार-बार आना चाहूंगा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन