भारत-नेपाल सीमा पर नशा तस्करी का भंडाफोड़, वीरगन्ज में ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. वीरगन्ज में पुलिस ने 50.7 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. यह खेप रक्सौल से लाई जा रही थी.

विज्ञापन

Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा से सटे पर्सा जिले के वीरगन्ज में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 50.7 ग्राम ब्राउन शुगर (खैरो हेरोइन) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पकाहा मैनपुर गाउंपालिका-4 निवासी सम्साद देवान (24 वर्ष) और बिन्दवासनी गाउंपालिका-5 निवासी सनप्राज शेख (22 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों युवक रक्सौल से मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ लेकर वीरगन्ज की ओर जा रहे थे.

विज्ञापन

रक्सौल से वीरगन्ज जाने के दौरान चेकिंग में पकड़ाए

पुलिस के अनुसार, रविवार को दोनों संदिग्ध युवक रक्सौल से वीरगन्ज की ओर आ रहे थे.

इसी दौरान लागू औषध नियन्त्रण ब्यूरो शाखा कार्यालय, वीरगन्ज की पुलिस टीम ने वीरगन्ज महानगरपालिका-15 स्थित मुख्य सड़क पर एक अनटेस्ट नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली.

तलाशी के दौरान 50.7 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों के पास से 50.7 ग्राम ब्राउन शुगर (खैरो हेरोइन) बरामद की गई.

मादक पदार्थ मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को नशीले पदार्थ और बाइक सहित अपनी हिरासत में ले लिया.

जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा में पूछताछ जारी

पुलिस ने बरामद ब्राउन शुगर और बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया है.

दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला प्रहरी कार्यालय, पर्सा की हिरासत में रखा गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.

ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क और स्रोत की जांच में जुटी पुलिस

जिला प्रहरी कार्यालय, पर्सा के प्रहरी नायब उपरीक्षक (DSP) चक्रबहादुर मल्ल ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है.

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और सीमा पार इसके संभावित नेटवर्क से कौन-कौन से तस्कर जुड़े हुए हैं.

यह भी पढ़ें: दवा लेने निकले थे अमरेश, रेलवे पुल के पास ट्रेन ने छीन ली जिंदगी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन