Motihari news : तीन व्यवसायियों से पांच-पांच लाख की रंगदारी मांगने के मामले में शिक्षक धराया

Updated:
विज्ञापन
Motihari news : तीन व्यवसायियों से पांच-पांच लाख की रंगदारी मांगने के मामले में शिक्षक धराया

तीन अलग-अलग व्यवसायियों से मोबाइल पर मैसेज भेज कर पांच-पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Motihari news :घोड़ासहन (पूचं). स्थानीय बाजार के तीन अलग-अलग व्यवसायियों पन्नालाल साह, रामबाबू प्रसाद गुप्ता व इंतिखाब आलम से मोबाइल पर मैसेज भेज कर पांच-पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रंगदारी मांगने वाले सिम धारक सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर लिया है. पकड़े गये शिक्षक की पहचान स्थानीय बाजार निवासी साहेब आलम के रूप में की गयी है, जो स्थानीय बीरता चौक स्थित भगवानपुर कोटवा विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है.थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार की शाम एक ही नंबर से रेडीमेड व्यवसायी पन्नालाल साह, कपड़ा व्यवसायी रामबाबू प्रसाद गुप्ता व हिंद स्टोर किराना व्यवसायी इंतिखाब आलम से मैसेज भेज कर पांच-पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी. इसके बाद पीड़ित उक्त तीनों व्यवसायियों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी व मामले को लेकर आवेदन दिया. इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर रंगदारी मांगने वाले मोबाइल नंबर 7050093260 का सीडीआर निकाल सिम धारक की पहचान की, जो शिक्षक साहेब आलम के नाम से निकला. फिर मोबाइल के टावर लोकेशन से बुधवार की तड़के उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस आरोपी सिम कार्ड धारक शिक्षक से पुलिस पूछताछ कर रही है.

अंग्रेजी व हिंदी में मैसेज लिख कर मांगी रंगदारी

पकड़े गये शिक्षक ने सबसे पहले रेडीमेड व्यवसायी पन्नालाल साह के मोबाइल पर हिंदी में मैसेज भेज कर रंगदारी की मांग की. सबसे ऊपर लाल सलाम लिखा गया है. उसके बाद मिशन 2.0 लिखा गया है. उसके बाद पन्नालाल साहू जी आपका शुभचिंतक बोल रहे हैं. आप पांच लाख का इंतजाम कर लीजिए. जगह और समय का मैसेज मिल जाएगा. हिम्मत से काम नहीं लीजिएगा, बिजनेस ठप हो जाएगा. आपकी रोजी-रोटी का सवाल है. लाल सलाम. इसी तरह का मैसेज कपड़ा व्यवसायी रामबाबू प्रसाद गुप्ता व किराना व्यवसायी इंतिखाब आलम से अंग्रेजी में मैसेज भेज कर रंगदारी की मांग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन