Motihari : झपटमारों ने फाइनेंसकर्मी से छीने 45 हजार
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 08 Oct 2025 5:38 PM
मधुबनी घाट पुल के समीप बाइक सवार दो झपटमारों ने एलएनटी फाइनेंस के फिल्ड ऑफिसर से रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गये.
Motihari : मोतिहारी. मुफसिल थाना के मधुबनी घाट पुल के समीप बाइक सवार दो झपटमारों ने एलएनटी फाइनेंस के फिल्ड ऑफिसर से रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गये. इस संबंध में फिल्ड ऑफिसर सूरज कुमार ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है. श्री कुमार ने पुलिस को बताया कि बासमनपुर से सात मेंबर से पैसा लिया एवं गोढ़वा निकल गया. वहां से दो मेंबर से रुपये वसूला और वहां से बड़का गांव में ठीकहां बनकट में मेम्बर से रुपया-पैसा लेकर मधुबनी घाट निकला, जहां आठ मेम्बर से रुपया वसूल कर मोतिहारी ब्रांच के लिए निकल पड़ा. उस समय मेरे बैग में 45850 रुपया था. जैसे ही मधुबनी घाट पुल पार कर रहा था कि पीछे से दो अज्ञात युवक काले रंग के पल्सर बाइक पर सवार होकर आये और झपटा मारते हुए रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये. इधर थानाध्यक्ष ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










