ePaper

Motihari: आकर्षण का केंद्र बना विद्युत विभाग का सेल्फी प्वाइंट

Updated at : 30 Sep 2025 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: आकर्षण का केंद्र बना विद्युत विभाग का सेल्फी प्वाइंट

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मुख्य पूजा पंडालों में बिजली विभाग द्वारा सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है.

विज्ञापन

Motihari: चकिया. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मुख्य पूजा पंडालों में बिजली विभाग द्वारा सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है. माता के दर्शन करने वाले श्रद्धालु इन सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीर खींच इस लम्हे को यादगार बना रहे हैं. सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से मुख्यमंत्री विद्युत सहायता योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह मिल रही मुफ्त 125 यूनिट को लेकर विभाग द्वारा जागरूक किया जा रहा है. विभाग के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया सेल्फी प्वाइंट बनाने का उद्देश्य लोगों को इस बारे में जागरूक करना और उपभोक्ताओं के संशय को दूर करना है. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत विद्युत प्रमंडल के लगभग ढाई लाख उपभोक्ताओं को प्रतिमाह इस योजना का लाभ मिल रहा है. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि त्योहारों की अवधि में सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति करना विभाग की प्राथमिकता है.इसके लिए प्रमंडल स्तरीय नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है जो चौबीस घंटे काम करेगा.उपभोक्ता किसी भी आपात स्थिति में नियंत्रण कक्ष के नंबर 6287742614 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त विभिन्न पीएसएस से संबंधित पदाधिकारियों के नंबर भी जारी किए गए हैं. जो निम्न प्रकार से है. चकिया पीएसएस-7763815460 केसरिया पीएसएस -9031689991 मधुबन पीएसएस -6287642486 अरेराज पीएसएस -7763815196 मेहसी पीएसएस -7762814812 संग्रामपुर पीएसएस -9264440857 कल्याणपुर पीएसएस -7763818855 पहाड़पुर पीएसएस – 7763818457 हरसिद्धि पीएसएस -7763814810 तेतरिया पीएसएस -7763818857 .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन