Motihari : एनडीए की सरकार में एसएसी-एसटी का हुआ विकास : राधामोहन

Updated at : 06 May 2025 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari : एनडीए की सरकार में एसएसी-एसटी का हुआ विकास : राधामोहन

तेतरिया प्रखंड के मधुआहांवृत गांव में मंगलवार को तेतरिया व राजेपुर मंडल के अनुसूचित जाति मोर्चा की एक बैठक हुई.

विज्ञापन

Motihari : मधुबन. तेतरिया प्रखंड के मधुआहांवृत गांव में मंगलवार को तेतरिया व राजेपुर मंडल के अनुसूचित जाति मोर्चा की एक बैठक हुई. बैठक में उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के उत्थान के लिये चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया. सांसद ने कहा कि अनुसूचित जाति के 50 फीसदी आरक्षण के माध्यम से पंचायत में सशक्त किया गया. टोला सेवक व विकास मित्र की बहाली की गयी है. सरकार के द्वारा हर अनुसूचित जाति के टोला व बसावट को मुख्य सड़क के माध्यम से जोड़ने का काम सरकार के द्वारा किया गया है. बाबा साहेब भीमराव राव आंबेडकर के सपने को भाजपा पूरा कर रही है.केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार अनुसूचित के विकास के लगातार कार्य कर रही है. वहीं पीपरा विधायक श्यामबाबू यादव ने कहा कि सरकार की नीति समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रौशनी पहुंचाना है. इसके लिये हर स्तर कार्य किया जा रहा है. मौके पर श्यामनंदन चमार, कन्हाई गुप्ता, लल्लू सिंह, देवेन्द्र रजक, संदीप साल्वी, नवीन कुमार, मुकेश राम, राजेंद्र राम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHASHI CHANDRA TIWARY

लेखक के बारे में

By SHASHI CHANDRA TIWARY

SHASHI CHANDRA TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन