रक्सौल में कांवड़ियों की सेवा के लिए हर सोमवारी लगेगा सेवा शिविर, मिलेगा फल और शुद्ध पेयजल

सांकेतिक तस्वीर
रक्सौल की सामाजिक संस्था रौनियार बोलबम सेवा समिति पवित्र सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आगे आई है. समिति द्वारा प्रत्येक सोमवारी को न्यू मार्केट के समीप सेवा शिविर लगाकर निःशुल्क फल और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा.
Raxaul News: पवित्र सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से रक्सौल की सामाजिक संस्था श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति की इकाई रौनियार बोलबम सेवा समिति द्वारा फल एवं शुद्ध पेयजल वितरण का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर आयोजित बैठक में सावन माह की प्रत्येक सोमवारी को स्टेशन रोड स्थित न्यू मार्केट के समीप सेवा शिविर लगाने का निर्णय लिया गया.
हर सोमवारी लगेगा सेवा शिविर
नवगठित समिति के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि सेवा शिविर के माध्यम से कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को निःशुल्क फल, शुद्ध पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. समिति ने आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं.
1954 से सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय है समिति
राजकुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1954 में स्थापित श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में लगातार सक्रिय रही है. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष रौनियार बोलबम सेवा समिति का गठन किया गया है, जो सावन माह में शिवभक्तों की सेवा करेगी.
31 सदस्यीय समिति का किया गया गठन
आयोजन को सफल बनाने के लिए 31 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. समिति के पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इस सेवा कार्य को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.
सेवा ही सच्चा धर्म की भावना से होगा आयोजन
मीडिया प्रभारी अजीत कुमार एवं विनोद कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का पर्व है. ऐसे में शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है. समिति का प्रयास रहेगा कि प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधा मिले और पूरा सेवा कार्य श्रद्धा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ संपन्न हो.
यह भी पढ़ें: श्रीनगर में दम दिखाने को तैयार मोतिहारी के खिलाड़ी, खेल भवन में चल रहा विशेष अभ्यास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










