मोतिहारी प्रशासन अलर्ट मोड पर, चेहल्लुम जुलूस मार्गों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात

Author Intejarul Haq|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

सुगौली में शांति समिति की बैठक करते सदर एसडीओ एसडीओ व डीएसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चेहल्लुम त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मोतिहारी जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करते हुए संवेदनशील इलाकों में विशेष बल तैनात किया गया है.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी जिला प्रशासन चेहल्लुम त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त आदेश जारी किया है. इसके तहत सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को चौबीसों घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

संवेदनशील इलाकों में विशेष बल तैनात

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों (मजिस्ट्रेट) के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है. संवेदनशील क्षेत्रों और जुलूस के तय मार्गों पर विशेष पुलिस बल तैनात रहेंगे. सभी एसडीओ, एसडीपीओ, थाना प्रभारियों और तैनात मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त (पैट्रोलिंग) करने का आदेश दिया गया है.

सोशल मीडिया पर साइबर सेल की पैनी नजर

त्योहार के दौरान भ्रामक खबरों और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है. प्रशासन ने साफ किया है कि सोशल मीडिया के जरिए शांति व्यवस्था में खलल डालने या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

थानों में शांति समिति की बैठकें

जिले भर के विभिन्न थानों और अनुमंडलों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं. इसी कड़ी में सदर एसडीओ अरुण कुमार और सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सुगौली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन