Road Accident: मोतिहारी में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर की आगजनी

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 26 Apr 2025 5:14 PM

विज्ञापन

Bihar News (सांकेतिक)

Road Accident: मोतिहारी के छतौनी थाना अंतर्गत एनएच 28 चंडी माई स्थान के पास तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक को कुचल दिया. उसकी मौत घटना स्थल पर हो गयी. मृतक डब्लू कुमार (23) मुफस्सिल थाने के सरहा गांव निवासी बासदेव प्रसाद का पुत्र था. हादसे के बाद ग्रामीणों व परिजनों का गुस्सा भड़क गया.

विज्ञापन

Road Accident: मोतिहारी के NH 28 पर हुए हादसे में युवक की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों ने शव रख आगजनी कर आवागमन को बाधित कर दिया. करीब तीन घंटे तक एनएच 28 पर छोटी-बड़ी गाड़ियां जाम में फंसी रही. एम्बुलेंस में मरीज व बराती गाड़ियों में सवार लोग जाम में कराहते रहे. जाम के कारण करीब दो किलोमीटर तक गाड़ियों की लम्बी कतार लग गयी. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने दलबल के साथ पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने. पीड़ित परिवार को तत्काल चार लाख मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे. स्थिति अनियंत्रित होने की खबर मिलते सदर एएसपी शिवम धाकड़ ने पहुंच कर पीड़ित परिवार से बात की. उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ. उसके बाद सड़क से जाम हटा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उसके बाद एनएच पर आवागमन शुरू हुआ.

घरेलू काम से चौक की तरफ गया था युवक

मृतक के बड़े भाई ने बताया कि डब्लू शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घर से निकला. वह घरेलू काम से चौक की तरफ पैदल गया था. वापस लौटते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.

सड़क जाम करने वालों पर होगी प्राथमिकी

शव के साथ सड़क जाम व आगजनी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि एम्बुलेंस सहित कई बराती गाड़ियां जाम में फंसी थी. लोागें को जाम के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी. सड़क जाम करना गैरकानूनी है. छतौनी थानाध्यक्ष को सड़क जाम करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.

Also Read: Chamki Bukhar: मुजफ्फरपुर में फिर लौटा चमकी बुखार, पिछले साल के पीड़ित बच्चे ही हो रहे बीमार

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन