रक्सौल में कलवार महिला मंच को मिला नया नेतृत्व, सर्वसम्मति से किरण गुप्ता बनीं अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

चुनाव संपन्न होने के बाद नव गठित कार्यकारिणी सदस्यों के साथ अध्यक्ष व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रक्सौल के रामजानकी मंदिर परिसर में कलवार महिला मंच की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. सर्वसम्मति से किरण गुप्ता को नया अध्यक्ष चुना गया. संगठन के विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर हुई चर्चा.

विज्ञापन

Raxaul News: शहर के रामजानकी मंदिर रोड स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में शनिवार को कलवार महिला मंच की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने और नई कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से चर्चा हुई.

विज्ञापन

सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने के बाद नई समिति का गठन किया गया.

सर्वसम्मति से किरण गुप्ता बनीं अध्यक्ष

बैठक के दौरान अनिता गुप्ता ने अध्यक्ष पद के लिए किरण गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया.

इसके बाद किरण गुप्ता को सर्वसम्मति से कलवार महिला मंच का नया अध्यक्ष चुना गया. नव निर्वाचित अध्यक्ष की देखरेख में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया.

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में लवली गुप्ता को उपाध्यक्ष, चांदनी गुप्ता को महासचिव, अनिता गुप्ता को उप सचिव, शालू देवी को कोषाध्यक्ष और रानी गुप्ता को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया.

वहीं, रौशनी गुप्ता, नेहा गुप्ता, सीमरण गुप्ता और चंचल कुमारी को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई. प्रीती गुप्ता को मीडिया प्रभारी तथा मेनका गुप्ता को सलाहकार मनोनीत किया गया.

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में देवी गुप्ता, अन्नया कुमारी, संगीता जायसवाल, माही गुप्ता, ममता गुप्ता, ममता देवी, नेहा कलवार, पूजा राज, रोहिणी साह, खुश्बू गुप्ता, सारिका गुप्ता, शीबू गुप्ता, रजनी देवी, अंतिमा कुमारी और राधा गुप्ता का चयन किया गया.

नई अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने का दिया भरोसा

नव निर्वाचित अध्यक्ष किरण गुप्ता ने कहा कि संगठन के सदस्यों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी.

उन्होंने कहा कि कलवार महिला मंच की सामाजिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाएगा तथा अधिक से अधिक महिलाओं को मंच से जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा.

पर्यवेक्षक के रूप में रहे कई पदाधिकारी मौजूद

बैठक में कलवार कल्याण समिति के पदाधिकारी धीरज कुमार गुप्ता, अजय कुमार और चंदन कुमार पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन