Motihari : बंजरिया में राजस्व महाअभियान की शुरुआत
Published by : RAJNIKHIL BANJRIYA Updated At : 16 Aug 2025 6:10 PM
चल क्षेत्र में राजस्व महाअभियान का शुभारंभ अजगरी गांव से हुआ, जहां सीओ रोहन रंजन सिंह ने प्रपत्र वितरण के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
बंजरिया. अंचल क्षेत्र में राजस्व महाअभियान का शुभारंभ अजगरी गांव से हुआ, जहां सीओ रोहन रंजन सिंह ने प्रपत्र वितरण के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया. यह अभियान दो चरणों में संपन्न होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य रैयतों के रिकॉर्ड का आधुनिकीकरण है.सीओ ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत रैयतों के आधारभूत विवरण जैसे नाम, खाता – खेसरा, रकवा और लगान संबंधी जानकारी को अद्यतन किया जाएगा. विशेष रूप से, विरासत और बंटवारे के नामकरण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जाएगा. रैयत की मृत्यु के उपरांत उनके कानूनी वारिसों के नाम रिकॉर्ड में दर्ज किए जाएंगे. शनिवार की सुबह 11 बजे से क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने प्रपत्र वितरण कार्य प्रारंभ कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










