Motihari:11वीं में स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शूरू,दस तक होगा एडमिशन

Updated:
विज्ञापन
Motihari:11वीं में स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शूरू,दस तक होगा एडमिशन

11 वीं में नामांकन को लेकर स्पाॅट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के संयुक्त सचिव ने इसकों लेकर डीइओ को पत्र लिखा है.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी.11 वीं में नामांकन को लेकर स्पाॅट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के संयुक्त सचिव ने इसकों लेकर डीइओ को पत्र लिखा है.स्पॉट एडमिशन को लेकर ओएफएसएस पोर्टल से आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल कर चार से पांच अगस्त तक शिक्षण संस्थानों में जमा करना होगा.तृतीय सूची के नामांकन के बाद शेष सीट पर स्पॉट एडमिशन किया जाएगा.स्कूल कॉलेज में स्पाॅट एडमिशन को लेकर आवेदन पत्र जमा किया जाएगा तथा पावती रसीद दी जाएगी. शिक्षण संस्थानों के द्वारा छह अगस्त को स्पॉट एडमिशन का चयन सूची जारी किया जाएगा. चयन सूची कम से कम तीन जगहों पर प्रदर्शित की जाएगी.सीट से अधिक आवेदन आने पर छह अगस्त को हीं प्रतीक्षा सूची जारी करने का निर्देश बोर्ड के द्वारा दिया गया है.वहीं छह से दस अगस्त तक स्पॉट एडमिशन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन