मोतिहारी: फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस का विस्तार, फजले हक बने पूर्वी चंपारण के जिला अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष फजल हक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस ने पूर्वी चंपारण में अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है. फजले हक को जिला अध्यक्ष और सचिन सिंह को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है. संगठन सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगा.

विज्ञापन

Motihari News: फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस ने पूर्वी चंपारण जिले में अपने संगठन का विस्तार करते हुए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व डीआईजी अब्दुल्लाह ने फजले हक को पूर्वी चंपारण का जिला अध्यक्ष और सचिन सिंह को जिला महासचिव मनोनीत किया है. संगठन ने कहा कि नई टीम जिले में सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगी.

विज्ञापन

फजले हक ने जताया आभार

जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद फजले हक ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल्लाह, अख्तरुल ईमान, राणा रंजीत सिंह और पूरी प्रदेश टीम का धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

वंचितों और जरूरतमंदों के लिए करेंगे काम

फजले हक ने कहा कि फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस एक गैर-लाभकारी सामाजिक संगठन है, जो बिहार में मजलूमों, पीड़ितों और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से कार्य करता है. उन्होंने कहा कि पूर्वी चंपारण में संगठन को मजबूत करते हुए वंचित और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा.

नई जिम्मेदारी मिलने पर लोगों ने दी बधाई

फजले हक और सचिन सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर जिले के कई सामाजिक और प्रबुद्ध लोगों ने शुभकामनाएं दीं. बधाई देने वालों में प्रोफेसर आरिफ हुसैन, डॉ. मोहम्मद शमीमुल हक, सहाफी ओजैर अंजुम, डॉ. ताहिरा तबस्सुम और डॉ. एम. यू. अख्तर समेत कई लोग शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कचहरी चौक पर किया चक्काजाम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन