Motihari: उमड़ते-घुमड़ते बादलों में बारिश की आश लगाये हैं लोग
Author Samant kumar
Updated:
विज्ञापन

आसमान में जमे बादलों से जद्दोजहद के बाद निकल रही धूप जिले के लिए मुसीबत का सबब बनने लगी है.
विज्ञापन
Motihari: मोतिहारी.
आसमान में जमे बादलों से जद्दोजहद के बाद निकल रही धूप जिले के लिए मुसीबत का सबब बनने लगी है. वैसे भी मई के महीने में लू और धूप ने रूलाया, तो जून में अब धूप के साथ उमस ने बेहाल कर दिया है. उमस और धूप के चलते लोगों को न घरों में चैन है आ न ही बाहर. हर जगह उमस और पसीने से लोग तरबतर हो रहे है. इसी में ओवरलोड के चलते बिजली की ट्रिपिंग और मरम्मत के नाम पर कटौती ने और परेशानी खड़ी कर दी है. अधिकतम तापमान में कमी आने और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से उमस और बढ़ गयी है. मौसम विज्ञानी के अनुसार फिलहाल इससे अभी दो तीन दिन तक निजात मिलने वाली नहीं है. सोमवार को पूरे दिन भी यह स्थिती बनी रही .सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा.-B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सामंत कुमार गौतम
सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










