रक्सौल से लेकर नेपाल के बीरगंज तक की प्रतिभागियों ने दिखाई मेहंदी कला, संस्कृति सप्ताह में छाया उत्साह

मेंहदी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी, आयोजक व अतिथि
रक्सौल में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में भारत और नेपाल की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. 70 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसमें मुस्कान गुप्ता प्रथम स्थान पर रहीं.
Raxaul News: भारत विकास परिषद, शाखा रक्सौल की ओर से संस्कृति सप्ताह-2026 के तहत रविवार को श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में रक्सौल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों और नेपाल के बीरगंज से आई छात्राओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
कुल 70 प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक और कलात्मक मेहंदी डिजाइनों से निर्णायकों को प्रभावित किया.
दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन अवर निबंधक आशीष अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर सुप्रिया ड्रोलिया, परिषद के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी, सचिव नरेश कुमार, महिला सहभागिता संयोजिका मेनका गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक अजय कुमार, कैलाश चंद्र काबरा, मोनिका आर्य और मीतू गुप्ता मौजूद रहे.
इसके बाद भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन हुआ. अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया गया.
भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास
स्वागत भाषण में परिषद के सचिव नरेश कुमार ने कहा कि संस्कृति सप्ताह का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देना है.
महिला सहभागिता संयोजिका मेनका गुप्ता और कार्यक्रम संयोजक अजय कुमार ने कहा कि परिषद अपने पंचसूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का कार्य कर रही है. ऐसे आयोजन महिलाओं और छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं.
सेवा संयोजक बिमल सर्राफ ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने के साथ बच्चों और महिलाओं में नया उत्साह भरती हैं.
मुस्कान गुप्ता ने हासिल किया पहला स्थान
प्रतियोगिता का मूल्यांकन मेनका गुप्ता, मोनिका आर्य और बबली गुप्ता ने किया.
निर्णायक मंडल के फैसले के अनुसार मुस्कान गुप्ता ने प्रथम, खुशी कुमारी ने द्वितीय और आराध्या गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को मेडल, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न और बालसन हर्बल की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया.
इसके अलावा प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया.
आयोजन में सहयोग करने वालों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के अंत में छवि सैलून की संचालिका मोनिका आर्य और कैलाश चंद्र काबरा को प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान के लिए स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार ने किया. आयोजन को सफल बनाने में नरेश कुमार, बिमल कुमार सर्राफ, अजय कुमार, नीतेश कुमार सिंह, अरविंद जायसवाल, उमेश सिकारिया, सीताराम गोयल, सुरेश धानोठिया, विनोद रौनियार, विनोद कुमार, दिनेश प्रसाद, संतोष कुमार, अशोक कुमार (मुन्ना), प्रतीक कुमार, बबली गुप्ता, सीमा गुप्ता, किरण गुप्ता, ममता गुप्ता और सोनी गुप्ता सहित परिषद के अनेक सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










