भारत-नेपाल बॉर्डर के पास बागान में छिपाकर रखा था 140 किलो गांजा, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
बरामद किए गए गांजा के साथ नेपाल पुलिस के जवान. | Prabhat Khabar Network

बरामद किए गए गांजा के साथ नेपाल पुलिस के जवान

भारत-नेपाल सीमा के पास नेपाल के पर्सा जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. एक आम के बागान से 140 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसे तस्करी के लिए छिपाया गया था. पुलिस अब तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है.

विज्ञापन

Raxaul News: भारत की सीमा से सटे नेपाल के पर्सा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आम के बागान से 140 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थ को तस्करी के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था.

यह कार्रवाई छिपहरमाई गांवपालिका-1 के मिर्जापुर इलाके में की गई.

गुप्त सूचना पर चला तलाशी अभियान

पुलिस के अनुसार, विशेष सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस कार्यालय पोखरिया और सशस्त्र प्रहरी बल, मिर्जापुर की संयुक्त टीम ने रविवार रात करीब 9:30 बजे आम के बागान में अचानक तलाशी अभियान चलाया.

तलाशी के दौरान घास और झाड़ियों के बीच छिपाकर रखे गए 13 पैकेट गांजा बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 140 किलोग्राम बताया गया है.

तस्करी के उद्देश्य से छिपाकर रखने की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि गांजे की यह खेप बड़े पैमाने पर तस्करी के लिए वहां छिपाकर रखी गई थी.

हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

तस्करी नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता एवं पुलिस नायब उपरीक्षक चक्र बहादुर मल्ल ने बताया कि बरामद गांजे के मामले में संलिप्त लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन