गांधी मैदान में 101 पौधे लगाएगा लायंस क्लब, हरियाली बचाने के लिए सदस्यों ने लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
पौधारोपण करते लायंस सदस्य | Prabhat Khabar Network

पौधारोपण करते लायंस सदस्य

लायंस क्लब चकिया ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए गांधी मैदान परिसर में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की क्लब ने 101 पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया है.

विज्ञापन

Motihari News: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से लायंस क्लब चकिया ने रविवार को स्थानीय गांधी मैदान परिसर में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की. अभियान के दौरान क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभायी. पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों को पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया गया.

Chakia News : पहले चरण में 101 पौधे लगाने का लक्ष्य

लायंस क्लब के अध्यक्ष सह प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर विशाल जायसवाल ने कहा कि पौधरोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है. क्लब का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा वातावरण उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि लगाए गए सभी पौधों को वृक्ष बनाने के लिए क्लब संकल्पित है.

नागरिकों से पौधों की देखभाल की अपील

क्लब के सचिव डॉ. आसिफ हुसैन ने बताया कि पहले चरण में 101 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसे स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरा किया जाएगा. उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करने की अपील की.

गांधी मैदान में रखरखाव की जिम्मेदारी

कार्यक्रम का प्रबंधन और संचालन कर रहे सत्यम वत्स ने लायंस क्लब की पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि गांधी मैदान परिसर में लगाए गए पौधों के नियमित रखरखाव, सिंचाई और संरक्षण की जिम्मेदारी सभी लायंस सदस्य मिलकर उठाएंगे. इससे पौधों के जीवित रहने और उनके विकसित होने में मदद मिलेगी.

पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिया संदेश

पौधरोपण अभियान के माध्यम से क्लब सदस्यों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया. वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय हालात के बीच अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना सामूहिक जिम्मेदारी है. कार्यक्रम में लायंस जोन चेयरपर्सन ओपी कुमार, परमानंद शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: पताही सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बदले, डॉ. सुधांशु रंजन को मिली जिम्मेदारी




विज्ञापन
Nirmal Kumar

लेखक के बारे में

By Nirmal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन