निजी नर्सिंग होम में मरीज की मौत, दो चिकित्सकों पर प्राथमिकी

Published by : SATENDRA PRASAD SAT Updated At : 16 Dec 2025 6:32 PM

विज्ञापन

शहर के एनएच 28 किनारे एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गयी.

विज्ञापन

मोतिहारी . शहर के एनएच 28 किनारे एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गयी. मृतक पंकज कुमार तिवारी बंजरिया अम्बिका नगर मोहल्ला के रहने वाले थे. घटना को लेकर उनकी पत्नी प्रियंका तिवारी ने नगर थाने में प्राथमिकी दज करायी है. उन्होंने नर्सिंग होम के दो चिकित्सकों पर ओवरडोज दवा देने व गलत इलाज करने का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके पति की तबीयत बिगड़ने पर एनएच 28 किनारे एक नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले जाया गया. डॉक्टर ने इलाज शुरू किया. इस दौरान डॉक्टरों ने चार सुई दिया. उसके बाद पंकज की स्थिति और बिगड़ गयी. कुछ दवा देकर ईसीजी किया गया. महज पौने दो घंटे के इलाज के बाद उनकी मौत हो गयी. इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन