Motihari: नगर मुख्य पार्षद ने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया

Updated:
विज्ञापन
Motihari: नगर मुख्य पार्षद ने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया

नगर पंचायत मुख्य पार्षद रिंकू पाठक द्वारा बाबा मार्केट परिसर में शुक्रवार को दावत-ए- इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

केसरिया. नगर पंचायत मुख्य पार्षद रिंकू पाठक द्वारा बाबा मार्केट परिसर में शुक्रवार को दावत-ए- इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. दावत-ए- इफ्तार पार्टी में में सभी समुदाय के लोगों ने शामिल होकर एक दूसरे को गले मिलकर माहे रमजान की बधाई देते हुए समाज में भाईचारा एवं अमन चैन की दुआ मांगी. तत्पश्चात सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर गंगा जमुनी तहजीब का झलक पेश करते हुए इफ्तार पार्टी में शामिल हुए. इस मौके पर मुख्य पार्षद पति रजनीश कुमार उर्फ रिंकू पाठक ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम हिदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल होते हैं. सभी धर्म के लोग एक साथ मिल बैठकर भाईचारे का पैगाम देते हैं. मौके पर श्याम बाबू प्रसाद, राजेंद्र सिंह, मो मुश्ताक, अवनीश कुमार उर्फ चूमन पाठक, वसील अहमद खान, राजेंद्र राम, सनोज राम, बिट्टू पाठक,विश्वनाथ सिंह, मंटू सिंह, मनोज राम समेत हजारों लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन