चंपारण से शुरू हुई निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा

निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा-3आरंभ करते हुए कहा कि सरकार बनाओ,अधिकार पाओ के तहत यह अभियान आगे चलेगा.
मोतिहारी . पूर्व मंत्री सह वीआईपी सुप्रीमो सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने मंगलवार को चंपारण के मोतिहारी से निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा-3आरंभ करते हुए कहा कि सरकार बनाओ,अधिकार पाओ के तहत यह अभियान आगे चलेगा. निषाद समाज के अधिकारी व राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की. वे शहर के बरियारपुर स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. कहा कि वीआइपी पार्टी की यह यात्रा समाज के हर तबके तब पहुंचकर पार्टी की जड़ों को मजबूत करने के साथ निषाद समाज की आवाज को बुलंद करेगा. मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक सहनी, वरुण विजय, आनंद मधुकर, निर्मल सहनी, जिप सदस्य मनोज सहनी, पप्पु पाण्डेय, सुरेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प यात्रा अपना मुकाम हासिल करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




