संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Aug 2024 10:50 PM
सिसवा भूतहां नया गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत गुरुवार की रात हो गयी है. मृतका की पहचान साहेब कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी (19) के रूप में हुई है.
पहाड़पुर.थाना क्षेत्र के सिसवा भूतहां नया गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत गुरुवार की रात हो गयी है. मृतका की पहचान साहेब कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी (19) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना को लेकर मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के पिता हरसिद्धि थाना के गड्डूपुर निवासी परमा दास ने इसको लेकर थाना में आवेदन देते हुए बेटी के पति, ससुर, सास, देवर समेत छह लोगों को आरोपित किया है. आवेदन में बताया गया है कि विवाह के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते हुए मेरी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. उनहोंने बताया कि गुरुवार की सुबह अपनी लड़की से बात किए तो उसने ससुराल वालो पर चार चक्का गाड़ी की मांग करने की बात बतायी थी. शाम को उनको भूतहां बुलाकर बताया गया की उनकी लड़की की मृत्यु हो गयी है. इसके बाद मायके से आनन फानन में अन्य लोग भी विवाहिता की ससुराल पहुंचे.वहां जाकर देखा तो पिंकी मृत अवस्था में पलंग पर पड़ी हुई थी.घटना के बाद मृतका के पिता द्वारा अपने भतीजा दीपक कुमार दास के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष अम्बेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. वहीं मृतका के ससुरालवाले सभी घर छोड़कर फरार बताए जाते है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










