Motihari News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB और पुलिस का एक्शन: भूसौली में छिपाई गई 2.69 किलो चरस बरामद

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB और पुलिस का एक्शन
Motihari News:मोतिहारी के जितना थाना क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस ने 2.695 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया है. नेपाल से तस्करी कर लाई गई इस चरस को घर के पीछे छिपाकर रखा गया था. पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही है…
Motihari News: इंडो-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ पुलिस और एसएसबी (SSB) को बड़ी सफलता मिली है. जितना थाना क्षेत्र के अगरबा गांव में की गई संयुक्त छापेमारी के दौरान करीब 2.695 किलोग्राम चरस बरामद की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. मौके से पुलिस ने एक तस्कर को भी धर दबोचा है.
भूसौली में छिपाकर रखी थी चरस की खेप
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अगरबा निवासी मुन्ना कुमार ने अपने घर के पीछे बने भूसौली (भूसा रखने का घर) में चरस की बड़ी खेप छिपाकर रखी है. सूचना के अनुसार, वह सुबह होते ही इसकी डिलीवरी करने वाला था. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की. तलाशी के दौरान प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर रखी गई चरस बरामद हुई.
20 वर्षीय तस्कर मुन्ना कुमार गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से 20 वर्षीय मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया है, जो गजेन्द्र प्रसाद यादव का पुत्र है. पूछताछ में युवक ने नेपाल से तस्करी कर मादक पदार्थ लाने की बात स्वीकार की है. पुलिस अब मुन्ना के मोबाइल रिकॉर्ड और उससे मिली जानकारी के आधार पर इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य बड़े तस्करों और सप्लायरों की तलाश में जुट गई है.
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
जितना थाना पुलिस ने बरामद चरस को जब्त कर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में हाल के दिनों में तस्करी की गतिविधियों में तेजी आई है, जिसे देखते हुए चौकसी बढ़ा दी गई है. गिरफ्तार युवक से पूछताछ के आधार पर कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.
मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










