Motihari News: कॉलेज गेट हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दो बाइक भी बरामद

Updated:
विज्ञापन
Motihari News:कॉलेज गेट हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दो बाइक भी बरामद

कॉलेज गेट हत्याकांड का खुलासा

Motihari News:मोतिहारी के कोटवा में कॉलेज गेट पर हुए रितेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. एक आरोपी गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो बाइक बरामद हुई हैं. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है…

विज्ञापन

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा स्थित अशर्फी कुंवर कॉलेज के गेट पर हुए चर्चित रितेश हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने घटना में शामिल एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल भी जब्त की है.

छापेमारी टीम ने गुड्डू को किया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 11 मई को कझिया कॉलेज गेट के पास रितेश कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान चार आरोपियों की पहचान की थी. इनमें से कोटवा थाना क्षेत्र के बड़हरवा कला निवासी गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. छापेमारी दल में सदर-2 डीएसपी जितेश कुमार पाण्डेय सहित कई थानों की पुलिस और जिला आसूचना इकाई की टीम शामिल रही.

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज

डीएसपी सदर-2 जितेश पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. हत्या की इस वारदात में शामिल अन्य तीन आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है. उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण और शांति बनाए रखने की अपील की है.

कोटवा से शिवम कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन