Motihari News: एसटीएफ का बड़ा एक्शन, 20 हजार का इनामी शराब तस्कर राजा बाबू गिरफ्तार

गिरफ्तार इनामी आरोपित
Motihari News: एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर 20 हजार के इनामी शराब तस्कर राजा बाबू को गिरफ्तार किया है. चिरैया थाने के कई मामलों में फरार चल रहे इस तस्कर की गिरफ्तारी से शराब सिंडिकेट को बड़ा झटका लगा है. पढ़ें पूरी खबर…
Motihari News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. जिला पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से 20 हजार रुपये के इनामी कुख्यात शराब तस्कर राजा बाबू को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी चिरैया थाना क्षेत्र के मोतनाजे गांव का रहने वाला है. वह लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था.
गुप्त सूचना पर एसटीएफ ने बिछाया जाल
एसपी स्वर्ण प्रभात ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि राजा बाबू चिरैया थाना कांड संख्या-209/23 सहित कई मद्यनिषेध मामलों में वांछित था. पुलिस की विशेष टीम और एसटीएफ ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर उसे दबोचा. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और शराब तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.
राजा बाबू का लंबा आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार तस्कर राजा बाबू का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. वह केवल एक मामले में नहीं, बल्कि चिरैया थाने के कई कांडों में नामजद है. इसमें चिरैया थाना कांड संख्या-41/20, 127/21, 333/21 और 209/21 जैसे मामले शामिल हैं. इन सभी मामलों में वह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था.
तस्करों के सिंडिकेट में मचा हड़कंप
इनामी तस्कर की गिरफ्तारी से इलाके के शराब कारोबारियों और तस्करों के सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है. एसपी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.
मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










