मधुबन: मानिकपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Updated:
विज्ञापन
Motihari News manikpur-youth-climbs-mobile-tower-police-rescue-operation

टावर पर चढ़ा युवक

Motihari News: मोतिहारी के मानिकपुर गांव में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस और स्थानीय लोग उसे सुरक्षित नीचे उतारने में जुटे रहे. घटना ने टावर पर चढ़कर मांग मनवाने के बढ़ते खतरनाक ट्रेंड पर फिर सवाल खड़े कर दिए. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबन से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी जिले के मधुबन अनुमंडल अंतर्गत गड़हिया बाजार थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. देखते ही देखते घटना की खबर पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. युवक काफी ऊंचाई पर पहुंच गया था, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई.

टावर के शीर्ष पर पहुंचा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक मोबाइल टावर के सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया था. सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम और गड़हिया बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोग युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुट गए.

पहचान और वजह को लेकर बना रहा सस्पेंस

शुरुआत में युवक की पहचान और टावर पर चढ़ने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी. ऊंचाई अधिक होने के कारण नीचे खड़े लोगों को उसे पहचानने में भी परेशानी हो रही थी. पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखे हुए थी और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी.

बढ़ रहा है खतरनाक ट्रेंड

मानिकपुर की यह घटना उन मामलों की याद दिलाती है, जिनमें लोग अपनी मांगों या व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर मोबाइल टावर, पानी की टंकी या अन्य ऊंची संरचनाओं पर चढ़ जाते हैं. हाल के वर्षों में ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है. कई बार लोग प्रशासन का ध्यान खींचने या अपनी बात मनवाने के लिए ऐसा कदम उठाते हैं.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन