12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका... मोतिहारी में 20 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 150 पदों पर होगी भर्ती

Author Intejarul haq|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

पूर्वी चम्पारण में 20 जुलाई को जिला नियोजनालय में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस कैंप में 150 पदों पर भर्ती होगी, जिसके लिए 12वीं पास पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Motihari Job Camp: बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है. बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, पूर्वी चम्पारण परिसर में 20 जुलाई को एक दिवसीय जॉब कैंप सह करियर मार्गदर्शन कैंप आयोजित किया जाएगा. यह कैंप सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित राज ने बताया कि इस रोजगार मेले में भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड भाग ले रही है.

150 पदों पर होगी भर्ती

कंपनी की ओर से संगम मैनेजर और फील्ड ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती की जाएगी. इस चयन प्रक्रिया के तहत कुल 150 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होगी.

  • शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 12वीं (इंटरमीडिएट) पास.
  • आयु सीमा: 18 से 32 वर्ष.
  • लिंग: केवल पुरुष अभ्यर्थी.
  • कार्यस्थल: पूर्वी चम्पारण एवं पश्चिमी चम्पारण.

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित अभ्यर्थियों को 15,085 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा.

इसके अलावा कंपनी की ओर से कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें शामिल हैं.

  • इंसेंटिव.
  • भविष्य निधि (PF).
  • मेडिकल सुविधा.
  • फ्यूल (पेट्रोल खर्च) भत्ता.
  • ग्रेच्युटी.

जॉब कैंप में ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी

इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर अपने मूल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना होगा.

  • अपडेटेड रिज्यूम (बायोडाटा).
  • मैट्रिक और इंटर के प्रमाणपत्र एवं मार्कशीट.
  • आधार कार्ड.
  • पैन कार्ड.
  • बैंक पासबुक.
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो.

करियर मार्गदर्शन भी मिलेगा

जॉब कैंप के दौरान अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ करियर से जुड़ी आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा. जिला नियोजनालय ने योग्य एवं इच्छुक युवाओं से समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन