एक ही स्कूल के दो छात्रों ने किया कमाल... NEET UG 2026 में शानदार रैंक हासिल कर बढ़ाया चकिया का मान

Author Nirmal kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

शेवाणा पब्लिक स्कूल के दो पूर्ववर्ती छात्रों, प्रिंस कुमार और अखिल कुमार ने NEET UG 2026 में उत्कृष्ट रैंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. प्रिंस ने AIR 1443 और अखिल ने AIR 5633 प्राप्त की है.

विज्ञापन

NEET UG 2026: लेवाना पब्लिक स्कूल के दो पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. प्रिंस कुमार और अखिल कुमार ने बेहतरीन रैंक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ दिया है.

दोनों छात्रों की सफलता पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

प्रिंस कुमार ने हासिल की AIR 1443

प्रिंस कुमार ने 720 में 650 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1443 हासिल की है. इससे पहले उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था.

अखिल कुमार ने भी बनाई राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

विद्यालय के दूसरे छात्र अखिल कुमार ने 617 अंक हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 5633 प्राप्त की. उनकी सफलता से विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है.

विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

विद्यालय के चेयरमैन सुशील कुमार ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों छात्र आगे भी चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करेंगे.

ऑल इंडिया प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन (MIPSA) के डायरेक्टर सिजू ऑगस्टिन ने भी दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

शिक्षकों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

इस अवसर पर विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर संतोष कुमार, प्रधानाचार्या रानी कुमारी, परीक्षा नियंत्रक धर्मेंद्र कुमार, वरुण कुमार, लेखा विभाग के प्रियदर्शी राजीव सहित सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


विज्ञापन
Nirmal Kumar

लेखक के बारे में

By Nirmal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन