Motihari: मुकेश कुमार बने कोटवा के नए थानाध्यक्ष, एसपी स्वर्ण प्रभात ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
Motihari News kotwa new thanadhyaksha appointment sp swarn prabhat police transfer

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात और बॉक्स में कोटवा के नए थानेदार मुकेश कुमार

Motihari News: पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात ने बंजरिया के दरोगा मुकेश कुमार को कोटवा का नया थानाध्यक्ष बनाया है. 2018 बैच के तेज-तर्रार अधिकारी मुकेश कुमार शराबबंदी और अपराध नियंत्रण को अपनी मुख्य प्राथमिकता मानते हैं. पढे़ं पूरा अपडेट…

विज्ञापन

Motihari News: पूर्वी चंपारण के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुकेश कुमार को कोटवा का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है. मुकेश कुमार की कार्यकुशलता और उनकी तेज-तर्रार छवि को देखते हुए एसपी ने उन पर भरोसा जताया है.

2018 बैच के अफसर हैं मुकेश कुमार

कोटवा के नए थानाध्यक्ष नियुक्त किए गए मुकेश कुमार 2018 बैच के सब-इंस्पेक्टर हैं. इस नई जिम्मेदारी से पहले वे बंजरिया थाना में दरोगा के पद पर तैनात थे. बंजरिया में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई जटिल मामलों को सुलझाने और अपराधियों पर नकेल कसने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. उनकी इसी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें अब स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है.

शराबबंदी और क्राइम कंट्रोल पर रहेगा फोकस

पदभार ग्रहण करने के बाद मुकेश कुमार ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करना और अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाना उनका मुख्य लक्ष्य होगा. एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देशानुसार, बिहार में लागू शराबबंदी कानून को क्षेत्र में सख्ती से प्रभावी बनाना और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करना उनकी विशेष कार्ययोजना में शामिल है.

करण कुमार के लाइन क्लोज होने के बाद मिली कमान

विदित हो कि कोटवा के पूर्व थानाध्यक्ष करण कुमार को शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया था. इस कार्रवाई के बाद से ही कोटवा थानाध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था. पुलिस महकमे में मुकेश कुमार की नियुक्ति को संगठन की मजबूती और अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

पूर्वी चंपारण के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन