Motihari: कोटवा कॉलेज हत्याकांड के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, प्रिंसिपल और थानाध्यक्ष के दावों में फंसा पेच

Updated:
विज्ञापन
Motihari News kotwa college student murder security lapse police vs principal claims

बिहार पुलिस

Motihari News: कोटवा के एक कॉलेज के बाहर छात्र की हत्या के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. प्रधानाध्यापक ने पुलिस बल की मांग का दावा किया है, जबकि पुलिस ने पत्र मिलने से इनकार कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

कोटवा से शिवम कुमार की रिपोर्ट

Motihari News: कझिया स्थित एक महाविद्यालय के गेट के बाहर छात्र रितेश यादव की दिनदहाड़े हुई हत्या ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. लोगों का सीधा आरोप है कि यदि परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती होती, तो शायद रितेश की जान बच सकती थी. गेट पर सुरक्षा के अभाव में अपराधियों ने बड़ी आसानी से सैकड़ों लोगों के बीच घटना को अंजाम दिया और चलते बने.

प्रधानाध्यापक और पुलिस के दावों में विरोधाभास

सुरक्षा में चूक को लेकर अब प्रशासनिक स्तर पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. कॉलेज के प्रधानाध्यापक का दावा है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रशासन को आधिकारिक पत्र भेजकर पुलिस बल की मांग की गई थी. दूसरी ओर, कोटवा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. थानाध्यक्ष का कहना है कि थाना स्तर पर सुरक्षा से जुड़ा ऐसा कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है.

घटना के बाद जागी प्रशासनिक नींद

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब परीक्षा 8 मई से ही जारी थी, तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पहले क्यों नहीं किए गए. थानाध्यक्ष के मुताबिक, हत्या की वारदात होने के बाद आज अंचलाधिकारी (सीओ) ने फोन कर पुलिस बल की मांग की है. इस देरी ने प्रशासनिक समन्वय और संवेदनशीलता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है. फिलहाल पूरा मामला जांच के घेरे में है कि आखिर पत्र कहां अटका और इस भारी चूक का असली जिम्मेदार कौन है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन